☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर जिले में पिछले एक सप्ताह से मानसून सक्रिय है। जिससे अलग अलग इलाकों में बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को शहर में शाम को बढ़िया बारिश हुई। देर शाम को करीब 20 मिनट तेज बारिश हुई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी बहने लगा।

.

इस दौरान बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लम्बे अरसे बाद शहर में हुई बढ़िया बरसात से रात का तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग की माने तो आज व कल मौसम साफ़ रहने की संभावना है। इसके बाद 30 व 31 अगस्त को एक बार फिर बरसात होने की संभावना है।

हनुमान चौराहे पर सड़कों पर बहा पानी।

हनुमान चौराहे पर सड़कों पर बहा पानी।

बढ़िया बरसात से सड़कों पर बहा पानी

जैसलमेर शहर में बुधवार को गणेश चतुर्थी के त्योहार के दिन सूर्य देवता व बादलों के बीच लुका छिपी का खेल चला। साथ ही लोग दिन में उमस से बेहाल नजर आए। शाम को अचानक मौसम बदला और काले बादलों की आवक हुई। इसके साथ ही तेज बरसात शुरू हुई।

शाम को हुई बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस दौरान सीवरेज ओवरफ्लो होने पर सीवरेज का गंदा पानी भी बरसाती पानी के साथ सड़कों पर बहने लगा। जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

बारिश के बाद 3 डिग्री की हुई गिरावट

बुधवार को दिन के पारे में 1 डिग्री व रात के पारे में 3 डिग्री की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के पारे में एकाएक 3 डिग्री की गिरावट से रात में गर्मी से राहत जरूर मिली है।

30-31 अगस्त को फिर से बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पश्चिमी जिले जैसलमेर में दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को जिले में मौसम साफ रहेगा। उसके बाद शनिवार से मानसून फिर से एक्टिव होगा। जिससे शनिवार व रविवार को बारिश की संभावना है।

सीवरेज का पानी बहने से हुई परेशानी।

सीवरेज का पानी बहने से हुई परेशानी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading