जयपुर | राजस्थान की सीनियर महिला टी20 के 28 संभावितों की घोषणा सलेक्शन कमेटी की मीटिंग के बाद आरसीए एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत ने की। इन संभावितों का कोचिंग कैम्प 3 सितंबर से जयपुर में लगेगा। कैम्प के बाद बीसीसीआई टूर्नामेंट के लिए फाइनल टीम
चैलेंजर में प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन : इन 28 संभावितों का चयन चैलेंजर और स्टेट लेवल प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। कोचिंग कैम्प 15 सितंबर तक चलेगा। इस बार संभावितों में कई नई चेहरे शामिल किए गए हैं। इनमें कंचन हुडा, प्रीत कपूर, प्रियांशी और वृंदा आदि शामिल हैं।
संभावित : आयुषि गर्ग, सुमित्रा, डिंपल, चंद्र ज्योत्स्ना, आरजू, कंचन हुडा, संगीता कुमावत, तनुजा वैष्णव, सिद्धि शर्मा, सुमन मीणा, ज्योति चौधरी, उषा परेरिया, सोनल कलाल, शानू सेन, कौशल्या, अक्षिता, प्रीत कपूर, बबीता मीणा, अर्चना सैनी, गंगा, भावना मीणा, अर्चना योगी, याना वर्मा, प्रियांशी चौधरी, वृंदा शर्मा, प्रिया यादव, रिजा शेख, अंशु सैनी।
रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर पुरुष कैम्प नाथद्वारा में
इस बीच आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक डी डी कुमावत ने बताया कि इस बार रणजी ट्रॉफी में भाग लेने वाले राजस्थान टीम के संभावित का ट्रेनिंग कैम्प नाथद्वारा के मदन पालीवाल (मिराज) स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा। हम चाहते हैं कि रणजी ट्रॉफी की तैयारियों उच्च स्तरीय हों।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments