![]()
दौसा में सूरजपुरा बांध का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी।
दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देश पर गुरुवार शाम को उपखंड अधिकारी मूलचंद लूनिया ने पुलिस, सिंचाई एवं पंचायत राज विभाग के अधिकारियों के साथ सूरजपुरा बांध का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
सूरजपुर बांध ओवर फ्लो
एसडीएम ने बताया कि सूरजपुरा बांध गुरुवार को ओवर फ्लो हो गया और पानी की चादर चलनी शुरू हो गई। उसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर बांध का निरीक्षण किया।
पुलिस के जवान होंगे तैनात
उन्होंने यहां पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति को पानी के नजदीक नहीं आने दें। सिंचाई विभाग एवं पंचायती राज को चेतावनी बोर्ड लगाने और तारबंदी करने के निर्देश दिए। साथ ही, थाना इंचार्ज को सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सदर थाना इंचार्ज रवींद्र चौधरी, सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता रेखा मीणा, पंचायत राज विभाग के सहायक अभियंता लोकेश मीणा एवं अन्य संबंधित विभागीय कार्मिक उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments