![]()
डूंगरपुर में 25 साल के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम संजय था। वो अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। युवक के कमरे में सुसाइड नोट मिला। इसमें संजय ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घट
आसपुर थानाधिकारी मोहनलाल मीणा ने बताया- शुक्रवार रात 8 बजे टोकवासा के ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव में रहने वाले देवी के बेटे ने अपने कमरे में सुसाइड कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डेडबॉडी को आसपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
मोहनलाल मीणा ने बताया कि ये प्रेम प्रसंग का मामला है। लड़का-लड़की दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की का पिता ये शादी नहीं होने देना चाहता था। लड़के ने सुसाइट नोट छोड़ा है। जांच कर रहे हैं।
पढ़िए, संजय ने अपने दो पेज के सुसाइड नोट में क्या लिखा था-
पेज- 1
मैं संजय पंचाल, मेरी मौत का कारण मेरी गर्लफ्रेंड के पिता हैं। वो एक ऐसे इंसान, जो मुझे ऐसे मारना चाहते थे कि मेरी कंकाल भी ना मिले। इसलिए मैं उसके हाथ से मरना नहीं चाहता था। इस वजह से मैंने ये सब किया।
मैं अपनी गर्लफ्रेंड को 5 साल से प्यार करता था। मेरी गर्लफ्रेंड ने उन्हें ये तक भी कहा था कि मेरी शादी संजय से नहीं हुई तो जहां पर मेरी शादी होगी वहां पर जाकर मैं मर जाऊंगी।
मैंने ये बात अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को कहा। जहां इसकी शादी होने वाली थी वहां भी कहा। कोई भी मेरी बात समझने के लिए तैयार नहीं हुआ।
वो नहीं मानें… मेरी पूरी लाइफ खराब कर दी।
पेज- 2
पापा-मम्मी का मैं एक ही लड़का था। मैंने इनके बारे में भी सोचा। लेकिन मेरी गर्लफ्रेंड के पापा मुझे कभी भी मार सकते थे।
मैं मम्मी-पापा को यही कहना चाहता हूं कि आप मेरे लिए रोना मत। मैं आपको परेशान नहीं देखना चाहता हूं.
मम्मी-पापा इनको छोड़ना मत। और मेरी तरह मरना भी मत।
सब प्यार से रहना। ये कागज मैंने लिखा है।
इसमें में एक प्रतिशत भी गलत नहीं लिखा।
मेरे मोबाइल में सारी बातों का सबूत है। रिकॉर्डिंग भी है। फोटो भी है।
सब कुछ आपको पता लग जाएगा।
मैंने इनको समझाने के लिए क्या-क्या नहीं किया?
मेरे मोबाइल के पासवर्ड 950550 है। मोबाइल को देख लेना फोटो प्राइवेसी में छिपा रखे हैं। सब कुछ पता लग जाएगा।
शनिवार शाम हुआ पोस्टमॉर्टम थानाधिकारी ने कहा- संजय के पिता देवी लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
संजय ने फोन नहीं उठाया तो पता चला परिवार को घटना का पता तब चला जब संजय ने पिता का फोन नहीं उठाया। पिता ने भतीजी तन्वी को घर भेजा। घर का दरवाजा अंदर-बाहर से बंद देख पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़ा गया। संजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments