पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मृतक की बॉडी लेकर पहुंची पुलिस।
पाली में एक निर्माणाधीन मकान में 2 बच्चों का पिता फंदे पर लटका मिला। जिस मकान में उसकी बॉडी मिली वह मकान उसका ही बन रहा था। मकान निर्माण का काम अंतिम चरण में था। अधेड़ के ऐसा कदम उठाने से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी म

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मृतक की बॉडी लेकर पहुंची पुलिस जिसे जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऐसे में बॉडी को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
पुलिस के अनुसार पाली शहर के टैगोर नगर कच्ची बस्ती में एक निर्माणाधीन शव लटकने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान पाली 45 वर्षीय पुरण कुमार पुत्र श्याम कुमार निवासी टैगोर नगर कच्ची बस्ती के रूप में हुई। मृतक मजदूरी का काम करता था। उसके 22 और 16 वर्ष के दो बेटे है। पत्नी और बच्चों के साथ वह फिलहाल दूसरे मकान में रह रहा था और टैगोर नगर कच्ची बस्ती में ही उसका मकान बन रहा था। मंगलवार देर रात को वह अपने निर्माणाधीन मकान में गया और फंदे पर लटक गया। बुधवार सुबह नजर नहीं आने पर परिजन उसे ढूंढते हुए निर्माणाधीन मकान पर गए तो वहां वे फंदे पर लटकते मिले। तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments