![]()
जिला अस्पताल में मृतक के परिजन।
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दीवान जी का बाग निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति ने शराब के नशे में जहरीली दवा खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक ई रिक्शा चालक है। जिसके तीन बच्चे हैं।
मृतक के भाई सतीश जाटव ने बताया कि प्रकाश जाटव ई-रिक्शा चलाता था। रोजाना शराब पीता था। शुक्रवार दोपहर उसने शराब के नशे में बाजार से जहरीली दवा ली है। घर आने पर उसकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पातल लेकर आए। जिला अस्पताल में रात 11 बजे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। वही इकलौता कमाने वाला था। सतीश जाटव का कहना है कि सुसाइड के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments