![]()
सीकर जिले की दादिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5600 ग्रुप की लग्जरी गाड़ियों द्वारा तारपुरा हवाई पट्टी पर स्टंटबाजी करने के मामले में फॉर्च्यूनर व स्कॉर्पियो गाड़ियों को जब्त किया है। युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टंट रील के बाद पुलिस
एसएचओ अशोक कुमार ने बताया- 5600 ग्रुप की गाड़ियों द्वारा तारपुरा हवाई पट्टी पर स्टंट करते हुए बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें कई युवक स्टंटबाजी कर रहे थे। वीडियो में एक फॉर्च्यूनर और तीन ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ियां खतरनाक स्टंट करते नजर आईं। इस वायरल वीडियो के आधार पर दादिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ MV एक्ट के तहत कार्रवाई की और जुर्माना लगाया।
थानाधिकारी ने बताया- इस तरह की स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments