गौवंश हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 12 गांव के लोगों ने बूंदी-नैनवां सड़क मार्ग किया जाम।
बूंदी के दबलाना थाना क्षेत्र के नंद गांव में गोवंश की हत्या के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने बूंदी-नैनवां सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में 12 गांवों के ग्रामीण और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि एडिशनल एसपी की समझाइश के

घटना से नाराज लोगों ने गौ पालन मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।
ग्रामीणों ने लगाए गौ पालन मंत्री मुर्दाबाद के नारे घटना स्थल पर मौजूद सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए गौ पालन मंत्री मुर्दाबाद, के नारे लगाए। उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसने भी सुना वह मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
एएसपी समझाइश पर हटा जाम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और तहसीलदार रतनलाल मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एएसपी उमा शर्मा की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा दिया। मौके पर दबलाना नायब तहसीलदार रामकिशन मीणा, थाना अधिकारी तेजपाल सैनी, सहायक थाना अधिकारी महेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन को सौंपा मांग पत्र।
विश्व हिंदू परिषद ने रखी मांगें
विश्व हिंदू परिषद ने अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी कर पैदल परेड निकालने, अपराधियों के घरों पर बुलडोज़र की कार्रवाई करने, दबलाना थाना क्षेत्र की सभी अवैध नॉनवेज की दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए विशेष पुलिस निगरानी एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग रखी।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय नागर ने बताया कि एडिशनल एसपी उमा शर्मा ने आश्वासन दिया है कि नवरात्र के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय नागर, विभाग मंत्री नंदलाल प्रजापति, विभाग संयोजक लक्की चोपड़ा, विभाग सहसंयोजक शिवजी मेहरा सहित कई विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments