बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष के पति की दुकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए।
डीग जिले के कामां नगर पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल के पति की दुकान पर बैंक ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। चेयरमैन के पति भगवान दास ने अपनी कंपनी के नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लिया था। बैंक द्बारा भगवान दास को कई बार नोटिस दिए गए। जब उनकी तरफ से क
चेयरमैन के पति की दुकान कुर्क
बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक शनत कुमार ने बताया कि फर्म के प्रोप्राइटर भगवान दास खंडेलवाल उनके बेटे गजेंद्र कुमार पार्टनर विशंभर दयाल पर बैंक का 32 लाख 33 हजार 130 रुपये बकाया था। बैंक कई बार नोटिस देकर लॉन चुकाने को कहा। भुगतान नहीं होने पर अब कुर्की का नोटिस चस्पा कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

11 फ़रवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेयरमैन के पति को किया था डिफॉल्टर घोषित।
बैंक ने डिफॉल्टर घोषित किया
11 फ़रवरी 2025 बैंक ऑफ बड़ौदा ने चेयरमैन के पति भगवान दास को डिफाल्टर घोषित कर दिया था। बैंक की तरफ से बैंक के बहार 16 डिफॉल्टर की लिस्ट लगाई थी। जिसमें चेयरमैन गीता खंडेलवाल के पति का नाम सबसे ऊपर था। भगवान दास ने बैंक से 26 लाख 4 हजार 27 रुपये का लोन भगवान दास ट्रांसपोर्ट एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से लिया था। जो ब्याज लगाकर 32 लाख 33 हजार 130 रुपये हो गई। उन्होंने बैंक के नोटिस के बाद भी लोन नहीं चुकाया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments