राजियावास में राज्य स्तरीय छात्र फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक।
राज्य स्तरीय छात्र फुटबॉल प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग) का आयोजन 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, राजियावास में होगा।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शारीरिक शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रिंसिपल महेश कुमार औलानिया और जिला खेल प्रभारी गोविंद लाल सैनी ने मैदान निर्माण, प्राथमिक उपचार किट और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
अधिकारियों ने उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारियों, जैसे मार्च पास्ट, ध्वज व्यवस्था, मंच व्यवस्था, मैदान की स्वच्छता और खिलाड़ियों की सुरक्षा की समीक्षा की। संचालन समिति के सदस्यों ने भी शिक्षकों और मैदान संयोजकों से प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग की अपेक्षा की।
प्रतियोगिता के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नरबद खेड़ा, राजियावास, जैन गुरुकुल, सनातन धर्म महाविद्यालय, नरसिंह अग्रसेन विद्यापीठ, मंगल न्यूटन स्कूल और सेंट पॉल स्कूल के खेल मैदान तैयार कर लिए गए हैं।
बैठक में हरिप्रसाद गौड़, सांवरलाल, रतन सिंह चौहान, शांतिलाल वैष्णव, रूपकला शर्मा, भूंडाराम सहित कई शारीरिक शिक्षक और संचालक मंडल सदस्य मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments