![]()
जोधपुर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।
जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह होगा। इसको लेकर वेस्ट जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। करीब 700 जवान समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। इसके
डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल ने बताया कि 15 अगस्त को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा। इससे पूर्व 14 अगस्त को एट होम मेहरानगढ़ में होगा। जिले वेस्ट में दो कार्यक्रम होंगे। जिसमें 14 अगस्त की शाम सांस्कृतिक संध्या अशोक उद्यान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में होगी। वहीं 15 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम स्टेडियम में होगा। इसको लेकर पुलिस अलर्ट हैं।
पुलिस हर आने जाने वाले को चेक कर रही है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा लगातार सीनियर अधिकारी की मॉनिटरिंग में जोन के अधिकारी चैक कर रहे हैं। जिस दिन कार्यक्रम होगा उस दिन पर्याप्त मात्रा में जाब्ता लगाया जाएगा। जो भी VVIP या आमंत्रित जन है उसके लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने आमजन से किसी भी प्रकार की संदिग्ध घटना या संदिग्ध वस्तु की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में देने की अपील भी की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments