स्वच्छ भारत दिवस पर गुरुवार को जयपुर के आरआईसी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नगर निगम भीलवाड़ा को स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने महापौर राकेश पाठक और आयुक्त हेमाराम चौधरी को प्रशस्ति पत्र व गांधी प्रतिमा का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। नगर निगम ने 3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में राजस्थान में तीसरा स्थान हासिल किया है।
यह उपलब्धि निगम ने कोटा, अजमेर और जोधपुर जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए पहली बार ओडीएफ प्लस प्लस शहर का दर्जा प्राप्त कर हासिल की। स्वच्छता की दिशा में निगम की ओर से रात्रिकालीन सफाई, रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई, वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण, जलाशयों की सफाई सहित कई नवाचार किए गए। इन्हीं प्रयासों के चलते निगम को संभाग स्तर पर पहला और राज्य स्तर पर तीसरा स्थान मिला है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments