☜ Click Here to Star Rating


राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी मंगलवार देर शाम जैसलमेर पहुंचे। सर्किट हाउस में उनका भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। चतुर्वेदी ने प्रवास के दौरान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया

.

इस दौरान चतुर्वेदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के नए स्लैब और बदलावों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों से कर ढांचा सरल और पारदर्शी बना है, जिससे व्यापारियों पर टैक्स का बोझ कम होगा और उपभोक्ताओं को वस्तुओं व सेवाओं की कीमतों में राहत मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।

तनोट माता मंदिर में अरुण चतुर्वेदी।

तनोट माता मंदिर में अरुण चतुर्वेदी।

तनोट माता के दर्शन किए चतुर्वेदी ने प्रवास के दौरान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया और ऐतिहासिक मातेश्वरी तनोट माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। चतुर्वेदी ने कहा कि तनोट माता का धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि देशभक्ति और सीमाओं की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है। उन्होंने सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के पराक्रम और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि “उनका त्याग ही देश की असली ताकत है।”

संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर जैसलमेर प्रवास के दौरान अरुण चतुर्वेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में संगठन को मजबूत करने, विकास योजनाओं की प्रगति और आमजन की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें और सरकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएं।

जीएसटी में सुधार से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को राहत चतुर्वेदी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के नए स्लैब और बदलावों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों से कर ढांचा सरल और पारदर्शी बना है, जिससे व्यापारियों पर टैक्स का बोझ कम होगा और उपभोक्ताओं को वस्तुओं व सेवाओं की कीमतों में राहत मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाए। उनके जैसलमेर आगमन पर विधायक छोटू सिंह भाटी और भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत मेघवाल ने उन्हें साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी व जिलाध्यक्ष दलपत राम मेघवाल भी मौजूद रहे।

इस मौके पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी व जिलाध्यक्ष दलपत राम मेघवाल भी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading