![]()
हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने ग्रामीण सेवा शिविरों को लेकर की चर्चा।
हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने ग्रामीण सेवा शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की। शिविर 17 सितंबर से शुरू होंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले हर ग्रामीण को तत्काल राहत दी जाए।
शिविर सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक चलेंगे। सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पूरे समय शिविर में मौजूद रहेंगे। अगर कोई काम अधूरा रह जाए तो उसकी सूची बनाकर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
शिविर में कई सेवाएं दी जाएंगी। इनमें सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन और स्वीकृति, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वामित्व योजना के तहत पट्टों का वितरण शामिल हैं। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत बीपीएल परिवारों का सर्वे होगा। बिजली की व्यवस्था में सुधार और स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
पहले सप्ताह में 17, 18, 19 और 20 सितंबर को शिविर लगेंगे। हर दिन दो ग्राम पंचायतों में शिविर होंगे। इसके बाद हर सप्ताह गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को शिविर लगेंगे। यह अभियान तब तक चलेगा जब तक सभी पंचायत समितियों की हर ग्राम पंचायत में शिविर नहीं लग जाते।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments