![]()
प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 22 दिन में नई दिल्ली की तीन बार यात्रा और संगठन व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों के दौर को इससे जोड़ कर देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मंत
सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने भी पिछले दो सप्ताह में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। भाजपा प्रदेश प्रभारी व प्रदेशाध्यक्ष ने भी अपने स्तर पर मौजूदा मंत्रियों की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट हाईकमान को दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं में लगातार चर्चाएं हो रही है। पार्टी के सभी गुटों को संतुष्ट करने के लिए तीनों प्रक्रिया अगले तीन महीने में पूरी कर ली जाएगी।
कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रियों की होगी छुट्टी : विधानसभा और विभागीय कामकाज में कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रियों की मंत्रीमंडल से छुट्टी होना तय माना जा रहा है। इसको लेकर सरकार व संगठन स्तर पर सभी मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है।
वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पिछले दिनों पहले कई मंत्रियों को संगठन में लेने और संगठन में शामिल विधायकों को मंत्रीमंडल में लेने के संकेत दिए थे। अब भाजपा सरकार मंत्रिमंडल विस्तार में 15 प्रतिशत मंत्रियों का कोटा पूरा कर सकते हैं। वर्तमान में सरकार में सीएम सहित 24 मंत्री हैं। ऐसे में 6 नए मंत्री और बनाए जा सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments