पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में नवीन शैक्षणिक सत्र में एडमिशन लेने वाले 4500 से अधिक स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उद्गम 2025’ की सोमवार को शुरुआत हुई।
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में नवीन शैक्षणिक सत्र में एडमिशन लेने वाले 4500 से अधिक स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम ‘उद्गम 2025’ की सोमवार को शुरुआत हुई। इन स्टूडेंट्स को चार दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख शख्सियतों से रूबरू होने का अवसर मिल
इकोले सॉलिटेयर के फाउंडर डायरेक्टर व कॉरपोरेट ट्रेनर मिनोचर पटेल, होम फर्स्ट फाइनेंस के सीएचआरओ रामकृष्ण व्यामजला, फोर्ब्स मार्शल के एचआर व टैलेंट मैनेजमेंट के प्रमुख जॉर्ज कार्डोज और बिड़ला ओपस की सीनियर जनरल मैनेजर (एचआर) दिव्या गुप्ता गेस्ट ऑफ ऑनर रहे।

इन स्टूडेंट्स को चार दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख शख्सियतों से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।
लेफ्टिनेंट जनरल हरबिंदर सिंह वांदरा, एसएम ने स्टूडेंट्स को चहुंमुखी विकास के लिए पर्सनल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि

स्टूडेंट्स को न सिर्फ अपने सब्जेक्ट की, बल्कि सभी क्षेत्रों की नॉलेज रखनी चाहिए। वे अपने भविष्य के लिए विजन तय कर उसे प्राप्त करने के लिए हार्ड वर्क करें। युवा देश के जिम्मेदार नागरिक बनें। कॉलेज आपका सैकंड होम है, यहां आप काफी कुछ सीखेंगे, जो आपका भविष्य तक करेगा।


कॉरपोरेट ट्रेनर मिनोचर पटेल ने जीवन में एथिक्स की महत्ता समझाते हुए अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करने की अपील की।
कॉर्पोरेट ट्रेनर मिनोचर पटेल ने जीवन में एथिक्स की महत्ता समझाते हुए अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करने की अपील की। स्टूडेंट्स को अपनी भावनाओं को संतुलित करते हुए मजबूत बनना चाहिए और वे कॉलेज टाइम में टेक्निकल स्किल के साथ अपनी सॉफ्ट स्किल को भी निखारें। इस अवसर पर पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी व को-फाउंडर राहुल सिंघी भी उपस्थित थे।

लेफ्टिनेंट जनरल हरबिंदर सिंह वांदरा, एसएम ने स्टूडेंट्स को चहुंमुखी विकास के लिए पर्सनल डेवलपमेंट पर विशेष फोकस करने पर जोर दिया।
मंगलवार को कल्चरल तंबोला के होस्ट संदीप पंचवटकर व चमोलाज दून एकेडमी के डायरेक्टर कर्नल ललित चमोला स्टूडेंट्स से रूबरू होंगे। बुधवार को राजस्थान के शिव विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक व जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी और लल्लनटॉप के संपादक जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी का संवाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। इसी दिन वरिष्ठ सैन्यकर्मी मेजर जनरल अनुज माथुर एवं राजस्थान सरकार के वित्त सचिव (व्यय) आईएएस नवीन जैन भी फ्रेशर्स के साथ इंटरेक्शन करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments