![]()
एरिया डोमिनेशन के तहत रतनगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
चूरू के रतनगढ़ थाने की पुलिस ने शनिवार को एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि सभी आरोपी लंबे समय से स्थायी वारंट, चोरी और नकबजनी के मामलों में वांछित थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन्हें पकड़ा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के छिपने के ठिकानों को खत्म करना और उन्हें कानून के दायरे में लाना है। क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी ने बताया कि एरिया डोमिनेशन अभियान के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। इन गिरफ्तारियों से पुलिस का मनोबल बढ़ा है। आम जनता में यह संदेश गया है कि अपराधी अब आसानी से बच नहीं पाएंगे। पुलिस ने जनता से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments