![]()
धौलपुर में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बसेड़ी, कंचनपुर और नादनपुर पुलिस थानों का निरीक्षण किया।
धौलपुर में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बसेड़ी, कंचनपुर और नादनपुर पुलिस थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाधिकारियों और पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और आपराधिक स्थिति की जानकारी ली।
एसपी ने थाना भवन, मैस और बैरकों का निरीक्षण किया। मालखाना और कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों की जांच की। इनमें अपराध, त्योहार, भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न, हत्या, गुमशुदगी और पासपोर्ट रजिस्टर शामिल थे।
महिला हेल्प डेस्क और कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। सीसीटीएनएस कर्मचारियों को सभी फॉर्म की समय पर फीडिंग के निर्देश दिए। इसमें पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, ऑनलाइन केस डायरी और जीडी शामिल हैं।
सांगवान ने थानाधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और समय पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस गश्त को मजबूत करने, आमजन से बेहतर समन्वय बनाने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान वृत्ताधिकारी सरमथुरा नरेन्द्र मीणा, थानाधिकारी और थाना स्टाफ मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments