☜ Click Here to Star Rating


हनुमानगढ़ के 2 केएनजे और आईटीआई कॉलोनी में बारिश से बिगड़ेे हालात।

हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के पास के गांव 2 केएनजे और आईटीआई कॉलोनी में गत दिनों हुई तेज बारिश के बाद हालात खराब हुए हैं। कच्चे मकानों के अलावा कई पक्के मकानों को भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। नींवों में पानी भरने से मकान धंस गए। इससे उनके गिरने का खतर

.

मकान की दीवारों में जगह-जगह दरारें

पम्मी कौर पत्नी मक्खन सिंह निवासी वार्ड 20, आईटीआई आबादी ने बताया कि उन्होंने दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने मकानों का निर्माण किया। पिछले दिनों हुई अत्यधिक बारिश का पानी आसपास खाली पड़े प्लॉटों में भरने से उनके मकान की दीवारों में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। मकान धंस गया है और गिरने का खतरा बना हुआ है। मजबूरन उन्हें तम्बू में रहना पड़ रहा है। दो कमरों, रसोई, बरामदा व शौचालय में दरारें आ गई हैं। वे खुले में रहने को मजबूर हैं। पशु पानी में बांधे हुए हैं, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रशासन नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलवाया जाए।

दिहाड़ी-मजदूरी कर बनाया मकान, अब दरारों से परेशान।

दिहाड़ी-मजदूरी कर बनाया मकान, अब दरारों से परेशान।

ग्राम पंचायत भंग,सुनवाई करने वाला कोई नहीं

गुरदयाल राम पुत्र भरतराम निवासी वार्ड 20, आईटीआई कॉलोनी ने बताया कि उनके पड़ोस के प्लॉट के जरिए बरसाती पानी उनके मकान में घुसा। इससे मकान में दरारें आ गई हैं। हालत यह हो गई है कि मकान कभी भी गिर सकता है।

उन्होंने बताया कि सड़क का लेवल ऊंचा है जबकि उनके मकान का लेवल नीचा है। इस कारण बरसाती पानी मकान में घुस जाता है। पड़ोसी को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत भंग हो चुकी है। अब सुनवाई करने वाला कोई नहीं।

डर के साये में जीने को मजबूर

रामप्रताप पुत्र रतनलाल निवासी दो केएनजे ढाणी ने बताया कि उसने दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने सपनों का आशियाना खड़ा किया, लेकिन पिछले दिनों हुई तेज बारिश का पानी मकान में घुसने से दीवारों में दरारें आ गईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि नाली का निर्माण कार्य घटिया स्तर का हुआ। कई बार प्रशासन व पंचायत को अवगत करवाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। नालियों का पानी उनके मकान की नींव में घुस रहा है। इससे पूरे मकान को नुकसान हो रहा है। नींव बैठने से कभी भी हादसा हो सकता है। डर के साये में जीने को मजबूर हैं। बारिश के कारण मजदूरी का कार्य भी ठप पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की।

बारिश के बाद मकान की दीवार में दरार आने से बढ़ा हादसे का खतरा।

बारिश के बाद मकान की दीवार में दरार आने से बढ़ा हादसे का खतरा।

कुछ समय पहले ही बनाया था आशियाना, बारिश के बाद धंसा

रजनी देवी पत्नी सुभाष कुमार निवासी आईटीआई बस्ती, जंक्शन ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले की पक्का मकान बनाया था। गत दिनों हुई बारिश से नाली का पानी उनके मकान की नींव में चला गया। इससे उनके मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। कमरों व शौचालयों की दीवारों में दरारें आ गईं, लेकिन कोई उनका हाल जानने नहीं आया। अब वे इतने सक्षम नहीं हैं कि मरम्मत या दोबारा मकान बनवा सकें। प्रशासन नुकसान का सर्वे कर उन्हें उचित मुआवजा दिलवाए।

जागकर निकालनी पड़ती हैं रातें

बलवीर सिंह पुत्र दौलतराम निवासी वार्ड 17, दो केएनजे आबादी, जंक्शन ने बताया कि उसका मकान कच्चा है जो गिरने की कगार पर है। गत दिनों हुई बारिश के बाद मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हर समय मकान गिरने का डर बना रहता है। कई बार रात जागकर निकालनी पड़ती है। बारिश के बाद पूरे मकान में पानी भर जाता है। कई बार ग्राम पंचायत से गुहार लगाई कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading