भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर
समाज कल्याण सप्ताह के तहत सोमवार को टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर स्थित जेआर टांटिया चेरिटेबल नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में जन चेतना दिवस मनाया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि नशे के कारण कई घरों का नाश हुआ है। उन्होंने केंद्र में भर्ती युवाओं से नशे की बुराई को छोड़ समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का आह्वान किया। सरकारी मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. पवन सैनी ने कहा कि नशे का त्याग कर स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहिए। डॉ. अंकुश शर्मा ने नशा मुक्ति केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी। राजकुमार जैन ने सभी अभिनंदन किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर नितेश वर्मा, काउंसलर विकास रांगेरा, डॉ. हेमंत सहारण और सतीश वधवा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। मंच संचालन डॉ. पीसी आचार्य ने किया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments