![]()
बिना दस्तावेज के जयपुर की सड़कों पर चल रहे 120 से ज्यादा ई-रिक्शा जब्त किए
राजधानी जयपुर में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस आज सुबह से ही ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। जयपुर के रामगढ़ मोड़ चौराहा, पुरानी चुंगी, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़,हसनपुरा सहित अन्य इलाकों में ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस अभि
बिना लाइसेंस के चला रहे रिक्शा
ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज अशोक यादव ने बताया कि जयपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। ई रिक्शा चालकों के पास कागजों की पूर्ति नहीं होने पर चालान किया जाता है वहीं इन लोगों से समझाइश भी हम लोग कर रहे हैं, अशोक यादव का कहना है कि किसी चालक के पास लाइसेंस नहीं है तो किसी के पास गाड़ी की RC मौजूद नहीं है,कई चालक तो ऐसे हैं जो किराए की ई रिक्शा चला रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ही हम लोग कार्रवाई करते हैं।
एक महीने तक होगी कार्रवाई
जयपुर ट्रैफिक पुलिस कई बार ई-रिक्शा चालकों की लाइन,मार्ग सुनिश्चित कर चुकी है लेकिन उसके बाद भी ये लोग लगातार नियमों का उलंघन कर ट्रैफिक परेशानी को बढा रहे हैं। समझाने के बाद भी ई-रिक्शा चालक नियम और कानून का पालन नहीं करते इसलिए इनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। यह कार्रवाई आने वाले एक माह तक लगातार चलती रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments