☜ Click Here to Star Rating


बूंदी के लाखेरी और इंदरगढ़ क्षेत्र में मेज और चाकन नदी की पुलियाओं का कलेक्टर अक्षय गोदारा दौरा किया।

बूंदी के लाखेरी और इंदरगढ़ क्षेत्र में मेज और चाकन नदी की पुलियाओं का जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार देर शाम निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

.

मेज नदी के तेज बहाव से पुल की मिट्टी खिसक गई थी। वहीं, चाकन नदी की पुलिया बाढ़ से जर्जर हो गई है। मेज नदी पुलिया से गुरुवार को तीसरे दिन भी ट्रैफिक शुरू नहीं हो सका है।

लाखेरी-इंदरगढ़ क्षेत्र में नदियों के रौद्र रूप ने प्रशासन से लेकर ग्रामीणों को सहमा दिया है। जल स्तर बढ़ने से मेज नदी का पुल और चाकन नदी की पुलिया से ट्रैफिक बंद करना पड़ा है।

कलेक्टर अक्षय गोदारा ने मेगा हाईवे पर बाबई गांव के पास स्थित चाकन नदी की पुलिया की स्थिति देखी। उन्होंने रिडकोर को मरम्मत के निर्देश दिए हैं। नदी का जल स्तर बढ़ने से पुलिया डूब गई थी। पानी उतरने के बाद पुलिया की सड़क का डामर उखड़ गया और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।

निरीक्षण के दौरान एसपी राजेंद्र मीणा सहित लाखेरी एसडीएम अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एसपी राजेंद्र मीणा सहित लाखेरी एसडीएम अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।

कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर स्थित मेज नदी पुल पर तीन दिन से ट्रैफिक बंद है। नदी के तेज बहाव के कारण पुल की एप्रोच सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई और बड़ा गड्ढा हो गया है। इसके चलते नदी का जल स्तर कम होने पर भी ट्रैफिक बंद है।

कलेक्टर ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण कर रिडकोर को जल्द पुल की मरम्मत करने और सुरक्षा जांचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नए हाई लेवल ब्रिज के अधूरे काम को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश निर्माण विभाग को दिए हैं।

कलेक्टर ने बलवन में ओवरफ्लो तालाब का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान एसपी राजेंद्र मीणा सहित लाखेरी एसडीएम अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading