![]()
खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय में अवैध खनन पर एसआईटी (विशेष जांच दल) की बैठक हुई। इसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र, डिप्टी पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी, खनन अभियंता मनोज शर्मा, एसीएफ संजय चौधरी सहित
जिला कलेक्टर ने अभियान के तहत पुलिस, वन और खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। खनन अभियंता ने बताया कि इस वर्ष अब तक अवैध खनन, निर्गमन और भंडारण के खिलाफ 80 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 29.66 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
इसके अतिरिक्त, 18 प्रकरणों में दोषियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई। कार्रवाई के दौरान 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 14 प्रकरणों में चालान पेश किए जा चुके हैं।
जिला कलेक्टर ने आगामी सप्ताह में राजस्व, पुलिस, खनन और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य अवैध खनन को पूरी तरह से रोकना और प्राप्त सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments