☜ Click Here to Star Rating


सिंजारा-2.0 के दौरान झलका हर उम्र की महिलाओं का उत्साह।

जोधपुर के स्कायडेक, ब्लू सिटी मॉल में आयोजित ‘सिंजारा 2.0’ कार्यक्रम खत्म हो गया। ‘खुशियों के रंग सिंजारा के संग’ की थीम पर आयोजित इस उत्सव में 175 से ज्यादा महिलाओं ने ट्रेडिशनल ड्रेसेज में हिस्सा लेकर जोधपुर की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।

.

यह कार्यक्रम जोधपुर की पारंपरिक तीज की भावना को आधुनिकता के साथ जोड़कर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विशेष अतिथि अमीना अंसारी और सिजल वैष्णव ने आयोजन की सराहना की।

मिस सिंजारा चुनी गई सलोनी राजपुरोहित।

मिस सिंजारा चुनी गई सलोनी राजपुरोहित।

मनोरंजन और प्रतियोगिताओं का समागम

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं थीं। इनमें मिस सिंजारा क्वीन, टैलेंट हंट, रैंप वॉक, फोटो बूथ, म्यूजिकल तंबोला और कई अन्य मनोरंजक खेल शामिल थे, जिनमें सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक नेहा सोनी और योग्यता तापड़िया ने बताया कि इस वर्ष की मिस सिंजारा सलोनी राजपुरोहित बनी हैं। महिलाओं ने स्वादिष्ट भोजन और अनलिमिटेड डीजे की धुन पर जमकर मस्ती की, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा।

जल्द नए आयोजन के प्रण के साथ समापन

इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में समन्वयक टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें कृतिका राठी, सोनू लड्डा, सपना धूत और मनीषा महेश्वरी शामिल थीं। इसके अलावा, कई इवेंट पार्टनर्स ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘सिंजारा 2.0’ ने सभी को एक साथ लाकर न सिर्फ तीज की खुशियां बांटीं, बल्कि जोधपुर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भी जोड़ा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी का धन्यवाद करते हुए वादा किया कि वे जल्द ही एक नए और भव्य आयोजन के साथ वापस आएंगे।

आयोजनकर्ता टीम ने जल्द एक और बड़ा इवेंट करने का दिया भरोसा।

आयोजनकर्ता टीम ने जल्द एक और बड़ा इवेंट करने का दिया भरोसा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading