☜ Click Here to Star Rating



पाटन (सीकर) | डोकन गांव में स्थित एक माइंस में मंगलवार शाम 5 बजे 300 फीट ऊपर से अचानक भरभराकर बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया। इससे वहां काम कर रहे 3 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में नीमकाथान

.

थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में गणेश्वर निवासी लक्ष्मणसिंह (45) पुत्र पाबूदान की मौत हो गई। बिहार निवासी नीतीश यादव (28) को घायल हालत में नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं यूपी बिजनौर निवासी सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र अमर सिंह मलबे में दबा है। नीमकाथाना एसडीएम राजवीर सिंह ने बताया कि जेसीबी और अन्य मशीनरी से मलबे को हटाकर मजदूर की तलाश जारी है।

घटना के बाद खान विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। हादसे के दौरान नीचे 5-6 लोग काम कर रहे थे। इनमें लक्ष्मण सिंह निवासी गणेश्वर की मलबे के नीचे दबते ही मौत हो गई थी। खान में हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। जिसकी नियमानुसार गहराई से तहकीकात की जाएगी।

खनिज सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि खदान में हादसे के बाद विभाग की टीम को मौके पर भिजवाया था। विभाग अपने स्तर पर इसकी अलग से जांच करा रहा है। कमियां मिलने पर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरसात के दिनों में खनन की स्वीकृति रहती है। लेकिन, सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए ही स्वीकृति दी जाती है। स्थानीय मजदूरों ने बताया कि खदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। उनका आरोप था कि जब सोमवार रात को भी करीब 3 बजे पहाड़ का एक हिस्सा दरका था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading