कार्यक्रम में एकल और ग्रुप डांस प्रस्तुतियां दी गईं।
श्याम सखी परिवार की ओर से रंगीलो लहरियो महोत्सव सीजन-2 का आयोजन जयपुर स्थित रिसोर्ट में किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
श्याम सखी परिवार समिति की अध्यक्ष शालिनी पारीक ने बताया कि इस महोत्सव में जयपुर के सभी हिस्सों से महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एकल और ग्रुप डांस प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों के डांस के साथ विभिन्न प्रकार के गेम्स और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
मिस लहरिया, बेस्ट ड्रेस सहित कई पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में मिस ग्लोबल इंडिया रितु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। राजस्थानी संस्कृति का प्रतीक लहरिया को प्रदर्शित करते हुए समिति के सदस्यों द्वारा तीज की सवारी निकाली गई। यह आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

कार्यक्रम में महिलाओं ने मिस लहरिया क्वीन, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस सोलो, बेस्ट डांस ग्रुप और किड्स डांस जैसे पुरस्कार जीते।
सरिता भूपेश और सोनल खत्री ने जजों की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महिलाओं ने मिस लहरिया क्वीन, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस सोलो, बेस्ट डांस ग्रुप और किड्स डांस जैसे पुरस्कार जीते।
शालिनी पारीक ने कहा कि ऐसे उत्सव हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को भारतीय संस्कृति की पहचान की जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से श्याम सखी परिवार लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments