राधाष्टमी महोत्सव की पूर्व संध्या पर सांभरिया परिवार की ओर से प्रताप नगर स्थित शहनाई गार्डन में श्री श्याम संकीर्तन, झूला एवं नंद महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हर साल की तरह इस बार भी श्री श्याम मित्र मंडल चाकसू की 31वीं पदयात्रा का स्वागत किया
श्री श्याम भजन संध्या में जयपुर के प्रसिद्ध सिंगर्स ऋतु पांडे, सागर शर्मा और ऋषभ मित्तल ने भजनों की प्रस्तुति दी। उनके मधुर भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं को श्री गोविंद नारायण गुरुजी का सानिध्य भी मिला।

श्री श्याम संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
महिलाओं को बांटे गए प्रसाद और खिलौने
महिला मंडल की ओर से राधाष्टमी उपलक्ष्य में श्रद्धालु महिलाओं को मिठाई, खिलौने, खीर और चूरमा वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इस परंपरा का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति गीतों के साथ पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में गौरीशंकर सांभरिया, राधेश्याम सांभरिया, अवधेश माथुर, प्रहलाद लाभी, ओमप्रकाश घीया, विक्रम अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, अखिल गुप्ता, राहुल गुप्ता, मोहित टेलर और जय टेलर सहित कई लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments