जैसलमेर पर्यटन खुशखबरी आई है। इंडिगो विमानन कम्पनी ने 1 अक्टूबर से जैसलमेर से हवाई सेवाओं को शुरू करने का ऐलान किया है। इसके लिए इंडिगो ने शेड्यूल जारी करने के साथ ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। फ्लाइट शेड्यूल के लिहाज से आने वाली 1 अक्टूबर से दिल्ल
एयरपोर्ट निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया- इस साल इंडिगो ने अपना शेड्यूल जारी करने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। जिसमें 1 अक्टूबर से दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो जाएगी। वहीं मुंबई व जयपुर के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। 26 अक्टूबर से मुंबई व जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू होगी।

इंडिगो विमानन कम्पनी ने 1 अक्टूबर से जैसलमेर से हवाई सेवाओं को शुरू करने का ऐलान किया है।
दीपावली को केवल दिल्ली की फ्लाइट मिलेगी
इस साल 21 अक्टूबर को दीपावली है। लेकिन इंडिगो द्वारा मुंबई व जयपुर की हवाई सेवाएं 26 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। जिसके चलते दीपावली पर जैसलमेर से सिर्फ दिल्ली की ही हवाई सेवाएं उपलब्ध रहेगी। ऐसे में दीपावली की सीजन पर जैसलमेर आने वाले सैलानियों को सिर्फ दिल्ली के लिए ही फ्लाइट मिल सकेगी। हालांकि दिल्ली से कनेक्टिविटी के जरिये वे अन्य शहरो से जुड़े रहेंगे। लेकिन सीधे तौर पर मुंबई व जयपुर से हवाई सेवाएं 26 अक्टूबर से ही शुरू होगी।
सिर्फ सीजन में ही मिलती है हवाई सेवाएं
जैसलमेर एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं सिर्फ पर्यटन सीजन के दौरान ही मिलती है। ऑफ सीजन शुरू होने के साथ ही हवाई कंपनियों द्वारा अपनी सेवाओं को बंद कर दिया जाता है। पर्यटन बिजनेस से जुड़े मयंक भाटिया ने बताया -पर्यटन सीजन में हवाई सेवाओं का किराया भी आसमान पर पहुंच जाता है। ऐसे में स्थानीय लोगों को हवाई सेवाओं का कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। इस साल भी जनवरी में ही हवाई सेवाएं बंद हो गई थी। जिसके बाद अब अक्टूबर में हवाई सेवाएं फिर से शुरू होगी। ऐसे में पिछले 9 महीनों से सिविल एयरपोर्ट सूना ही था। जिस पर अब 1 अक्टूबर के बाद रौनक नजर आएगी।

मुंबई व जयपुर की हवाई सेवाएं 26 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।
यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
1 अक्टूबर – दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली (6E-6822)
- दिल्ली से जैसलमेर – रवानगी 11.30 बजे – पहुंच 1 बजे
- जैसलमेर से दिल्ली – रवानगी 1.30 बजे – पहुंच 2.55 बजे
26 अक्टूबर – मुंबई-जैसलमेर-मुंबई (E-6143)
- मुंबई से जैसलमेर – रवानगी 8.30 बजे – पहुंच 10.30 बजे
- जैसलमेर से मुंबई – रवानगी 11 बजे – पहुंच 12.55 बजे
26 अक्टूबर – जयपुर-जैसलमेर-जयपुर (6E-7677)
- जयपुर से जैसलमेर – रवानगी 9.20 बजे – पहुंच 11.05 बजे
- जैसलमेर से जयपुर – रवानगी 2.55 बजे – पहुंच 4.25 बजे

सिविल एयरपोर्ट पर अब 1 अक्टूबर के बाद रौनक नजर आएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments