शहर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक श्री कुंज बिहारी जी मंदिर शहरवासियों के प्रमुख आस्था केंद्र में से एक है। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
कृष्ण जन्माष्टमी पर जोधपुर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भीतरी शहर के प्राचीन श्री कुंजबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण के विग्रह का हरे पत्तों से विशेष श्रृंगार किया गया है। रात 11:30 बजे कुंजबिहारी जी की तीन आरती की जाएगी। इनमें सब
इसी तरह, श्री गंगश्याम जी मंदिर में पहले दही हांडी कार्यक्रम होता था, लेकिन दो साल पहले हुए हादसे के बाद इसे बंद कर दिया गया। यहां प्राचीन परंपरानुसार ही भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं। जिसे बुजुर्ग तो अच्छा बता रहे हैं, लेकिन युवाओं में अब भी दही हांडी कार्यक्रम की कमी खल रही है।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शहर के प्रमुख प्राचीन मंदिरों में, श्री राज रणछोड़जी मंदिर, श्री घनश्याम जी मंदिर और श्री रसिक बिहारी मंदिर (नैनी जी का मंदिर) में भी विशेष श्रृंगार और सजावट की गई है। मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और हर तरफ ‘हरे कृष्णा’ ‘जय श्री कृष्णा’ ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो रहा है।
जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर मंदिरों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की तैनाती की गई है और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
जोधपुर के मुख्य आकर्षण:

श्री राज रणछोड़ राय मंदिर, रोशनी से नहाया है और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना।
श्री राज रणछोड़जी मंदिर: शहर के सबसे प्रसिद्ध कृष्ण मंदिरों में से एक, श्री राज रणछोड़जी मंदिर में जन्माष्टमी की रौनक देखते ही बन रही है। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। यहां भगवान कृष्ण की विशेष झांकी सजाई गई है, जिसमें उनके बाल रूप को दर्शाया गया है। भक्तों के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई है और भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है।

श्री कुंज बिहारी जी के अद्वितीय श्रृंगार देख श्रद्धालु भव विभोर।
श्री कुंज बिहारी जी मंदिर: घंटाघर के पास स्थित श्री कुंज बिहारी जी मंदिर में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां भगवान कुंज बिहारी जी का विशेष अभिषेक किया गया। रात 12 बजे कृष्ण जन्म के समय विशेष आरती होगी, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

भीतरी शहर में ही श्री घनश्याम जी मंदिर में दर्शन कर प्रफुल्लित हो रहे जोधपुरवासी।
श्री घनश्याम जी मंदिर: 1761 में निर्मित, यह प्राचीन मंदिर भी जन्माष्टमी पर विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर में भक्तों की भीड़ है जो भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर की दीवारों पर बने पुराने भित्ति चित्र इस उत्सव की ऐतिहासिकता को और भी खास बना रहे हैं।
श्री रसिका बिहारी मंदिर (नैनी जी का मंदिर): नैनी जी का मंदिर भी जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति के रंग में डूबा हुआ है। मंदिर में आज विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है। यहां के आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर हो रहे हैं।

श्री कृष्ण का रूप धरकर फोटो शूट का आनंद लेते नन्हें बालक।
जन्माष्टमी पर छाया ‘नन्हे कृष्णा’ फोटोशूट का क्रेज: जोधपुर में सास-बहू की जोड़ी ने लॉन्च किया अनोखा सेटअप
जोधपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जोधपुर में बच्चों का ‘कृष्णा फोटोशूट’ काफी ट्रेंड में है। एयरफोर्स क्षेत्र में स्थित लवली बेबी स्टूडियो की डायरेक्टर संगीता परिहार के मुताबिक, एक सास-बहू की जोड़ी ने इस ट्रेंड को नया रूप दिया है। इस स्टूडियो ने जन्माष्टमी के लिए हैंडमेड सेट तैयार किया है, जिसमें हस्तनिर्मित मटकियां, बांसुरी और आर्टिफिशियल गाय जैसी चीजें शामिल हैं।
इस फोटोशूट का सबसे खास पहलू ‘यशोदा मैया और नन्हे कृष्णा’ की थीम है। इसमें बच्चों की मां को यशोदा मैया का लुक दिया जाता है। इस दौरान, मां अपने बच्चे के साथ माखन चोरी या बांसुरी बजाने जैसे मनमोहक सीन शूट करवाती है। संगीता परिहार ने बताया कि यह सेटअप 15 दिन पहले लॉन्च किया गया था और अब तक 100 से ज्यादा बच्चों का फोटोशूट हो चुका है। बड़े शहरों की तर्ज पर शुरू हुआ यह कॉन्सेप्ट जोधपुर में बेहद लोकप्रिय हो रहा है।
भास्कर एप पर पब्लिश होगी फोटो-वीडियो
जोधपुर शहर के कृष्ण मंदिरों में चल रहे खास आयोजन की छोटी वीडियो या स्पष्ट फोटो हमें भेजें। इसके साथ मंदिर और कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी के साथ भेजें। हम इन्हें भास्कर ऐप पर प्रकाशित करेंगे।
नोट: इस नंबर 9414176786 वॉट्सएप मैसेज करें। कृपया इस पर कॉल नहीं करें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments