इन युवकों पर फायरिंग करने का आरोप है। जिनकी पुलिस जांच में लगी है।
अलवर के कठूमर के बुलाहेड़ी गांव में भैंस चराने के विवाद में लाठी डंडों के अलावा गोली चला दी। एक व्यक्ति के गुप्तांग के पास गोली लगी है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला सोमवार का है। घायल 61 साल के रामप्रसाद को रात को अस्पता
थानाधिकारी महेश तिवारी ने बताया कि सोमवार को बुलाहेड़ी निवासी राधे गुर्जर अपनी भैंस जंगल में चराकर लौट रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष ने खेतों में भैंस चराने को लेकर विवाद किया। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया। लेकिन रात 8 बजे के बीच विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया।
आरोप है कि लक्खी गुर्जर की पत्नी धोली के साथ मारपीट की गई। जब लक्खी बीच-बचाव करने आया तो उस पर पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया गया। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस बीच लक्खी पक्ष की ओर से किसी ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी, जिसमें रामप्रसाद घायल हो गया।

अलवर जिला अस्पताल में भर्ती घायल रामप्रसाद। जिसके गोली लगी है।
इसके अलावा 16 वर्षीय कृष्ण कुमार को भी गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है। वहीं, धोली, लक्खी समेत अन्य घायलों का उपचार कठूमर सीएचसी में चल रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments