![]()
चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध श्री हजारेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार रात को एक खास झांकी सजाई गई। इस दिन महादेव को सांवलिया सेठ के रूप में सजाया गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर का पू
श्रावण मास में हर दिन भगवान महादेव को अलग-अलग रूपों में सजाया जा रहा हैं। मंदिर के महंत चंद्र भारती महाराज के सानिध्य में यह आयोजन हो रहा है। भक्त बड़ी श्रद्धा और आस्था से सुबह से ही मंदिर पहुंचते हैं।
आचार्य श्रवण सामवेदी शास्त्री ने बताया कि हर दिन सुबह 3 बजे से भगवान का रुद्राभिषेक किया जाता है। इसके बाद मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना और अनुष्ठान होते हैं। इस समय मंदिर में 51 लाख महामृत्युंजय जाप का विशेष अनुष्ठान भी चल रहा है। इस अनुष्ठान को 25 ब्राह्मण मिलकर कर रहे हैं।
बुधवार को भगवान को सांवरिया सेठ के रूप में सजाने के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन सुनने और झांकी देखने के लिए भक्त रात तक मंदिर में डटे रहे। माहौल बहुत ही भावुक और भक्तिमय हो गया था।
इस झांकी को सुंदर और मनोहारी बनाने में कई लोगों का सहयोग रहा। शिवम् फ्लावर शिव माली, नारायण माली, विष्णु माली और दीपक साहू ने इस सजावट में विशेष योगदान दिया। उन्होंने फूलों से सजावट की और झांकी को भव्य रूप दिया।
श्रद्धालु इस झांकी को देखकर बहुत प्रसन्न हुए और भगवान से अपने सुख-शांति की कामना की। मंदिर के पंडितों द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा गया। साफ-सफाई, प्रसाद व्यवस्था और लाइन में दर्शन जैसी व्यवस्थाएं अच्छे तरीके से की गईं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments