☜ Click Here to Star Rating

शिल्पकार आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र में हुआ।

राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और शिल्पकला की समृद्ध परंपरा को समर्पित शिल्पकार आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को जवाहर कला केंद्र में हुआ। इसका उद्घाटन विधायक गोपाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर राजस्थान चैंबर ऑफ कॉ

.

इस प्रदर्शनी में राजस्थान के 12 प्रतिष्ठित शिल्पकारों की कृतियां प्रदर्शित की जा रही हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान और पहचान मिल चुकी है।

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रत्न शिल्पकार पृथ्वीराज कुमावत द्वारा बनाया गया पन्ना रत्न जड़ित उत्कृष्ट शिल्प है, जिसमें गणेशजी की जटिल आकृतियां बारीकी से उकेरी गई हैं। यह 2367 कैरेट का शिल्प 8 सेमी ऊंचा और 9 सेमी चौड़ा है, जिसे फूलों और पत्तियों की नक्काशी से सजाया गया है।

रत्न शिल्पकार पृथ्वीराज कुमावत द्वारा बनाया गया पन्ना रत्न जड़ित उत्कृष्ट शिल्प, जिसमें गणेशजी की जटिल आकृतियां बारीकी से उकेरी गई हैं।

रत्न शिल्पकार पृथ्वीराज कुमावत द्वारा बनाया गया पन्ना रत्न जड़ित उत्कृष्ट शिल्प, जिसमें गणेशजी की जटिल आकृतियां बारीकी से उकेरी गई हैं।

जेमस्टोन पेंटिंग में बजरंगबली का चित्रण इसी तरह, राज्य स्तरीय एवं कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित सुनीश मारू ने अपनी विश्व प्रसिद्ध जेमस्टोन पेंटिंग प्रदर्शित की, जिसमें बजरंगबली का चित्रण है। इस शैली की खासियत है कि पेंटिंग को कांच के पीछे से बनाया जाता है।

राम सोनी द्वारा बनाई गई सांझी आर्ट (पेपर कटिंग) कृति में भगवान कृष्ण को यमुना तट पर कदंब के वृक्ष के नीचे बांसुरी बजाते और गाय चराते हुए दिखाया गया है, जो गोचारण लीला को जीवंत करता है। वहीं शिल्पगुरु विनोद कुमार जांगिड़ की चंदन की लकड़ी पर बनी नक्काशी में भगवान महावीर के मंदिर में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों का चित्रण दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक गोपाल शर्मा ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक गोपाल शर्मा ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर किया।

परंपरा और नवाचार का संगम प्रदर्शनी में शामिल सभी शिल्पकार अपनी परंपराओं को संरक्षित रखते हुए आधुनिक प्रयोगों से उन्हें नए आयाम दे रहे हैं। यही कारण है कि राजस्थान की शिल्पकला न केवल देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी सराही जा रही है। यह प्रदर्शनी दर्शकों को भारतीय शिल्पकला की अनंत सुंदरता और विविधता से रूबरू कराने का बेहतरीन माध्यम बन रही है।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading