![]()
ब्यावर के बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।
ब्यावर के सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि इस अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारीजी की युगल छवि को श्वेत पोशाक धारण करवाकर पंडित जितेंद्र दाधिच द्वारा सर्वांग श्रृंगार किया जाएगा। श्रृंगार की तैयारियां महेंद्र सलेमबादी के संयोजन में मोनू अरोड़ा, गोपाल अरोड़ा और सिंघल ने पूरी कर ली हैं।
शाम 7 बजे से 10 बजे तक मंदिर प्रांगण में गरबा रास का आयोजन होगा, जिसका संयोजन अंजू गर्ग करेंगी। इसमें 10 वर्ष तक के राधा-कृष्ण रूप में सजे बालक-बालिकाओं को 20 पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ राधा-कृष्ण, प्रथम व द्वितीय श्रेष्ठ नृत्य, उत्तम परिधान, सुंदर जोड़ी और डांडिया क्वीन श्रेणियों में भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
रात 10 बजे से के. सुदामा मंडल के भागचंद चौहान और विजय अनिरुद्ध भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती के बाद रेखा-नितिन विजयवर्गीय के सौजन्य से चंद्र किरणों से भीगी खीर का वितरण किया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह है। शरद पूर्णिमा की रात में ठाकुर बांकेबिहारी के दरबार में महारास और भजन संध्या से भक्तिमय वातावरण बनेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments