![]()
पाली शहर के निकट खेतावास मार्ग पर गोल निंबडा स्थित शनि धाम शक्तिपीठ में शनिवार को शनि अमावस्या पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके तहत भगवान शनि की प्रस्तर प्रतिमा पर 5555 किलो तेल और काले तिल से अभिषेक किया जाएगा।
शनिधाम के मनीष गादी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंगला आरती के साथ होगी। इसके बाद भगवान शनि को रिझाने के लिए कई धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाएंगे।
दोपहर में दाती मदन महाराज द्वारा सभी शनि भक्तों को लाइव प्रवचन देंगे। इसके बाद भक्तों की तरफ से अभिषेक होगा। उन्होंने बताया कि पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद होगा।
यह व्यवस्था इस बार सोहन चंदेल और सवामणि रवि मोहन परिहार की तरफ से होगी। शनिदेव की प्रतिमा पर भव्य आंगी ओर श्रृंगार भी किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारी में डॉक्टर मोतीलाल मेवाड़ा, राकेश गुप्ता, शिवजी सिंह जेतावत, अंबालाल वागोरिया, अनिल चंदेल, पूरण आर्य समेत कई शनिभक्त जुटे है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments