☜ Click Here to Star Rating



डीग में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देश पर गोपालगढ़ और कामां पुलिस ने ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ चलाते हुए दबिश देकर कुल 9 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी विज्ञापन डाल

.

गोपालगढ़ थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नवादा गांव के जंगलों में छापेमारी की गई। यहां से 7 साइबर ठगों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और कई फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में इनकी पहचान जावेद, नोमान, सहनूर, शेकुल, सोयब, अताउल्लाह और जाहिद के रूप में हुई। सभी ने कबूल किया कि वे सेक्सटॉर्शन के माध्यम से ठगी करते थे।

इसी तरह कामां थाना पुलिस ने भी रविवार को ऑनलाइन साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अन्य ठगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन मोबाइल फोन, चार फर्जी सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड जब्त किया गया। यह गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को ठगता था और अब तक देश के कई राज्यों के लोगों से लाखों रुपए ऐंठ चुका है।

पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading