उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र में निजी क्लिनिक पर गलत इंजेक्शन लगाने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में परिजन दूसरे दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा राशि दिए जाने पर सहमत
बाप पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे दिनेश पांडोर ने बताया कि मृतक गरीब परिवार से है। जिसके लिए मुआवजे की मांग की गई। डॉक्टर ने इलाज में घोर लावरवाही बरती गई, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई। इधर, पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र में निजी क्लिनिक पर गलत इंजेक्शन लगाने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में परिजन दूसरे दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए।
मौत के बाद हुआ था विरोध-प्रदर्शन घटना एक दिन पहले फलासिया बस स्टैंड स्थित शंभू मेडिकल की है। जहां दांत के इलाज के लिए आमड़ा गांव निवासी अर्जुनलाल गरासिया(44) पत्नी के साथ गए थे। तभी डॉक्टर ने उन्हें गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिसके कुछ देर बार उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और एकत्रित होकर क्लिनिक के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मृतक मुआवजे की मांग पर अड़े और दोपहर से देर रात तक हॉस्पिटल में ही रखा रहा। एक दिन पहले आरोपी डॉक्टर और परिजनों के बीच दिनभर बातचीत होती रही लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका था। दवाएं जब्त और आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि शंभू मेडिकल पर जांच करते हुए दवाएं जब्त कर ली है। साथ ही आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। झोलाछाप और अवैध क्लिनिकों पर भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments