☜ Click Here to Star Rating


पानी में महिला का तैरता शव मिलने से सनसनी फैल गया

भीलवाड़ा के कोठारी बांध में शुक्रवार को एक महिला की डेडबॉडी मिली। बांध के पास लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकलवा कर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मामला बीगोद थाना क्षेत्र का है।

.

थाने के एएसआई एसएन वैष्णव ने बताया- थाना इलाके के दांतड़ा छोटा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कोठारी बांध में लोगों ने पानी मे महिला का शव देखा। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए

सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए

दांतड़ा छोटा गांव के प्रभु रैगर ने डेडबॉडी की शिनाख्त की। उसने कहा कि यह मेरी लापता बहन प्रेम रैगर (42) है। वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त थी। पिछले 25 साल से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह पिता के पास ही रह रही थी। कभी-कभार घर से इधर-उधर चली जाती थी। फिर लौट आती थी। 4 दिन पहले प्रेम लापता हो गई थी। परिवार वाले सोच रहे थे कि प्रेम लौट आएगी। लेकिन आज उसकी लाश मिली।

परिजन ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके चलते पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading