वारदात के बाद मौके पार बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई
गंगापुर-रायपुर रोड किनारे एक खाली प्लॉट पर एक व्यक्ति की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब इस लाश को देखा तो पुलिस को सूचित किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया ओर एफएसएल टीम को बुलाया । मृतक

मृतक अमरचंद ( फाइल फोटो )
कल सुबह घर से निकले, शाम को लौटना था
मामला गंगापुर थाना क्षेत्र का है,आज गंगापुर रायपुर रोड पर एक सुनसान प्लॉट में एक व्यक्ति की लाश इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखी और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक की पहचान छतरपुरा निवासी अमरचंद ( 50 ) पिता गोरू बंजारा के रूप में की। परिवार के सदस्यों ने बताया जा कि अमरचंद कल सुबह 10 बजे से अपने घर से निकले थे दोपहर 1:30 बजे परिवार के लोगों की उनसे फोन पर बात हुई थी और उन्होंने बताया था कि वो शाम तक घर लौट आएंगे लेकिन रात तक भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।

बड़ी संख्या में परिवार की महिलाएं भी इकट्ठा हुई
सोने के गहने ओर बाइक गायब
परिवार वालों को कहना है कि अमरचंद अपनी बाइक पर गए थे वो बाइक गायब है और उन्होंने लगभग 7 से 8 तोला सोने के जेवर दो चांदी के कड़े और अन्य कीमती सामान पहना था वो भी उनकी बॉडी से गायब है।पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किए हुए हैं फिलहाल पुलिस ने एफएल टीम को मौके पर बुलवाया है ओर मामले में जांच की जा रही है ।

पुलिस ने वारदात स्थल को सील कर जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलवाया है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments