![]()
खैरथल-तिजारा जिले में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उन्हें शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल और पुष्पमालाएं भेंट की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने की। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ
इस अवसर पर कलेक्टर किशोर कुमार ने कहा कि वृद्धजन समाज की धरोहर हैं। उनके अनुभव और परिश्रम से ही समाज को सही दिशा मिलती है, इसलिए उन्हें सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जिले के सभी वृद्ध जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा जाए। साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित किया जाए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। वहीं, स्वयंसिद्धा आश्रम के संचालक रूपसिंह गुर्जर ने हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
जिला पेंशन समाज के अध्यक्ष पोहपसिंह यादव ने पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग रखी।
इस सम्मान समारोह में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments