![]()
वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा रविवार को चूरू के 25 और रतनगढ़ के 11 केंद्रों पर संपन्न हुई।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा रविवार को चूरू के 25 और रतनगढ़ के 11 केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई।
पहली पारी सुबह 10 बजे और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रवेश के समय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।
केंद्र के प्रवेश द्वार पर पुलिस जवानों, महिला पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की जांच की। प्रवेश पत्र, आईडी वेरिफिकेशन और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। जुराब, चूड़ियां और स्कार्फ जैसी वस्तुएं उतरवाकर ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया।
पहली पारी में कुल 10,448 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,917 ने परीक्षा दी, जबकि 3,531 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 66.20% रही। दूसरी पारी में भी 10,448 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,859 ने परीक्षा दी और 3,589 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में उपस्थिति 65.64% रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments