अजमेर शहर राखी के त्यौहार में डूबा हुआ है। सुबह से ही बाजारों में राखी, मिठाई और नारियल की बिक्री जारी है। इस बार भद्रा के नहीं होने से बहनों के द्वारा भाइयों की कलाई पर सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला जारी है। यह रात तक चलता रहेगा।
भाई अपनी बहनों को कई तरीके के उपहार दे रहे हैं। दोपहर बाद शहर में पतंगबाजी भी शुरू होगी। प्रदेश की सबसे सुरक्षित हाई सिक्योरिटी जेल और सेंट्रल जेल में भी बहनों ने पहुंच कर अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर सांप्रदायिक सौहार्द और नेक रहा पर चलने का वचन मांगा।
PHOTO’S में देखें अजमेर का रक्षाबंधन…..

सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया, बहनों ने जेल पहुंचकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी।

बहन को देखकर खुश हुआ भाई, राखी बंधवाने के बाद भावुक हो गए दोनों। अपराध को छोड़ने के लिए मांगा वचन।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments