![]()
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शशि गजराना ने पिड़ावा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।
झालावाड़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शशि गजराना ने पिड़ावा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
गजराना ने परिसर और भोजनशाला की स्वच्छता का निरीक्षण किया। केयर टेकर से बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच, नाश्ते, भोजन और कपड़ों जैसी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों की उपस्थिति में रजिस्टर और पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया। सचिव ने आश्रम के निवासियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें निशुल्क विधिक सहायता और भरण पोषण अधिकार शामिल थे।
अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर सीनियर सिटिजन अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाले अनुदान, आर्थिक सहायता और पेंशन की जानकारी दी गई। साथ ही भरण पोषण संबंधित कानूनों के बारे में भी बताया गया।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments