जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच प्रस्तावित वंदेभारत ट्रेन जोधपुर पहुंच चुकी है। रेलवे प्रशासन ने इसके उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी है। जल्द ही इसके नियमित संचालन की तारीख घोषित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जोधपुर से दूसरी वंदेभारत चलाने की घोष
जोधपुर-साबरमती के बाद यह दूसरे वंदेभारत ट्रेन है, जो जोधपुर से जयपुर, अलवर के रास्ते दिल्ली तक संचालित होगी।

यह रहेगा ट्रेन का प्रस्तावित रूट
यह वंदे भारत एक्सप्रेस जोधपुर से दिल्ली कैंट तक जयपुर होते हुए चलेगी। इस ट्रेन के मुख्य स्टॉपेज में डेगाना, मकराना, फुलेरा जंक्शन, जयपुर जंक्शन, अलवर जंक्शन, रेवाड़ी, गुड़गांव और अंत में दिल्ली कैंट शामिल हैं।
संभावित टाइम टेबल
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार- इस ट्रेन का संभावित टाइम टेबल इस प्रकार हो सकता है:
जोधपुर से दिल्ली की यात्रा:
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल (प्रस्तावित)
क्रम | स्टेशन का नाम | जोधपुर से दिल्ली | दिल्ली से जोधपुर | ||
| आगमन | प्रस्थान | आगमन | प्रस्थान | ||
1 | जोधपुर जंक्शन (JU) | – | 5:30 | 23:15 | – |
2 | डेगाना (DNA) | 7:04 | 7:06 | 21:24 | 21:26 |
3 | मकराना (MKN) | 7:34 | 7:36 | 20:54 | 20:56 |
4 | फुलेरा जंक्शन (FL) | 8:45 | 8:47 | 20:08 | 20:10 |
5 | जयपुर जंक्शन (JP) | 9:35 | 9:40 | 19:10 | 19:15 |
6 | अलवर जंक्शन (AWR) | 11:38 | 11:40 | 17:07 | 17:09 |
7 | रेवाड़ी जंक्शन (RE) | 12:23 | 12:25 | 16:25 | 16:27 |
8 | गुड़गांव (GGN) | 13:00 | 13:01 | 15:13 | 15:15 |
9 | दिल्ली कैंट (DEC) | 13:30 | – | – | 15:10 |
यह टाइम टेबल प्रारंभिक प्रस्तावित समय के अनुसार है और रेलवे की औपचारिक घोषणा के बाद इसमें मामूली बदलाव हो सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments