☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान पुलिस में 10 हजार पदों पर कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, भरतपुर सहित 21 जिलों में 582 एग्जाम सेंटर पर आज दो पारियों में पेपर होगा।

.

पहली पारी का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। दूसरी पारी का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। दोनों पारियों में कुल 2,09,987 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।

प्रदेश के 21 जिलों के एग्जाम सेंटर पर पुलिस तैनात है। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक जांच के बाद सेंटर के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। सभी सेंटर पर जैमर लगाए गए है।

इस भर्ती में कुल 5,24,740 कैंडिडेट रजिस्टर्ड हैं। भर्ती में कॉन्स्टेबल सामान्य, ड्राइवर, बैंड पुलिस, दूरसंचार और तीन महिला बटालियन के पद शामिल हैं।

इससे पहले 13 सिंतबर को एक पारी (दिन में 3 बजे से शाम 5 बजे तक) में हुई परीक्षा के लिए 1,05,846 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 76,800 से अधिक अभ्यर्थियों ने 280 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी।

जयपुर में 125 परीक्षा केंद्र बनाए

जयपुर में कुल 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 51881 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।

जोधपुर में 86 सेंटर जोधपुर में 86 सेंटर पर दो पारियों में एग्जाम होगा। जिले में कुल 28 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। दोनों पारियों में 14-14 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

कोटा में 41 सेंटर पर परीक्षा कोटा में 41 परीक्षा सेंटर पर कुल 26 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। सुबह की पारी में 13 हजार और दोपहर की पारी में भी 13 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

ये भी पढ़ें-

कॉन्स्टेबल-भर्ती परीक्षा के बाद खिड़कियों से बस में घुसे अभ्यर्थी:पेपर से पहले महिलाओं से जेवर उतरवाए, जींस पहनकर आए लड़कों को वापस भेजा

राजस्थान पुलिस में 10 हजार पदों पर होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती के पहले दिन की परीक्षा संपन्न हुई। आज (शनिवार) को एक पारी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक पेपर हुआ। एग्जाम के बाद बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading