☜ Click Here to Star Rating


किसानों के साथ चर्चा करते काजरी के वैज्ञानिक।

काजरी (केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान) जोधपुर के तकनीकी स्थानांतरण एवं प्रशिक्षण संभाग द्वारा आज केतु कलां गांव में खरीफ फसल प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काजरी के वैज्ञानिकों ने किसानों के खेतों में काजरी द्वारा विकसित मोठ क

.

वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ की फसलों के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिक एके शर्मा ने फसलों के बेहतर रखरखाव, खरपतवार से बचाव और जैविक खेती को बढ़ावा देने के बारे में बताते हुए कहा कि किसान घर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके भी अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं।

खेत में मोठ की फसल का निरीक्षण करते काजरी के वैज्ञानिक।

खेत में मोठ की फसल का निरीक्षण करते काजरी के वैज्ञानिक।

किसानों को कीटों से बचाव की दी जानकारी डॉ. एलएस राजपूत ने फसलों में होने वाली विभिन्न तरह की बीमारियों और कीटों से फसलों को बचाने बारे में किसानों को बताया। डॉ. प्रमेंद्र ने किसानों को काजरी में उपलब्ध विभिन्न तरह की तकनीकियों के बारे में जानकारी दी एवं फसल के साथ-साथ फलदार पौधे लगाने का भी सुझाव दिया। तकनीकी सहायक के तौर पर पृथ्वी सिंह और भूषण कुमार भी मौजूद रहे।

वैज्ञानिक विधि से खेती के प्रबंधन करने के बारे में सुझाव कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागाध्यक्ष डॉ. एसपीएस तंवर ने की। डॉ तंवर ने काजरी के द्वारा विकसित की गई मोठ की विभिन्न किस्मों का किसानों के खेतों में निरीक्षण किया।

उन्होंने वैज्ञानिक विधि द्वारा खरीफ की अन्य फसलों बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वहां किसानों से फसलों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की एवं उनके निवारण के उपाय भी सुझाए। भविष्य में आने वाली किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading