☜ Click Here to Star Rating


बांसवाड़ा जिले में राज्य स्तरीय विज्ञान मेला प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल घाटोल के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

.

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, एसीबीईओ विक्रम सिंह चंद्रावत व विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद मान शंकर निनामा, पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक विनोद राठौड़, पूर्व सरपंच मोतीलाल डामोर जिनेंद्र जैन डॉक्टर सुंदरलाल पांचाल, ललित व्यास राजेंद्र बामनिया रहे।

विज्ञान मेले में स्कूली बच्चों ने साइंस के विभिन्न मॉडल्स पेश किए।

विज्ञान मेले में स्कूली बच्चों ने साइंस के विभिन्न मॉडल्स पेश किए।

इस मौके पर बांसवाड़ा जिले के सभी मॉडल स्कूलों के संस्था प्रधान मयंक राज पांड्या, महेंद्र जगीसोत, मगन लाल गरासिया , दिलीप डाबी और कैलाश मछार उपस्थित थे। प्रतियोगिता प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि विज्ञान मेले में कुल चार तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मॉडल प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रेक्षा क्षोत्रीय, मॉडल स्कूल सहाड़ा एवं साइंस क्विज प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में आदित्य उपाध्याय मॉडल स्कूल खेड़ला खुर्द ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी के साथ ही विज्ञान मॉडल जुनियर वर्ग में प्रणव बंसल मॉडल स्कूल शाहाबाद एवं विज्ञान क्विज सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में मुकुल जांगिड़ मॉडल स्कूल सोजत प्रथम रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वीरेंद्र दोसी प्रधानाचार्य पडोली राठौड़, संजय गुप्ता प्रधानाचार्य चंदू जी का गढ़ा, मनोज मीना प्रधानाचार्य मोटाटांडा ने निभाई।

प्रधानाचार्य नितेश वैष्णव ने बताया कि राज्य के 134 मॉडल स्कूल के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीतम शाह ने किया एवं आभार प्रशांत बुनकर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर भंवर सिंह चौहान, विजयभान सिंह, कुलदीप कलाल, जीवेश व्यास, कल्पेश पटेल, दीक्षित व्यास, प्रीतम सिंह सोलंकी, पंकज पटेल, सुमन मीणा, सुगना निनामा, मोहनलाल डामोर, रीना, छगन, पंकज आदि ने सहयोग किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading