![]()
दौसा कलेक्टर को ज्ञापन देते कॉलेज शिक्षा के कर्मचारी।
अखिल राजस्थान उच्च शिक्षा मंत्रालयिक कर्मचारी संघ (अरुस्मा) द्वारा जिलाध्यक्ष रामबाबू शर्मा के नेतृत्व में राजसेस महाविद्यालयो में मंत्रालयिक संवर्ग के स्वीकृत पदों को कॉलेज शिक्षा विभाग के मूल मंत्रालयिक कर्मचारी संवर्ग में शामिल किए जाकर स्थाई नियु
जिलाध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने बताया कि राजसेस महाविद्यालयो में स्वीकृत मंत्रालयिक पदों को कॉलेज शिक्षा विभाग के मूल मंत्रालयिक संवर्ग में सम्मिलित किया जाए और इन पर सीधी भर्ती, पदोन्नति एवं स्थानांतरण के माध्यम से स्थाई नियुक्तियाँ की जाएं।
संविदा नियुक्तियों से महाविद्यालयों के संचालन में अस्थिरता और कर्मचारियों की भविष्य सुरक्षा पर गहरा प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सरकार अपने 31 अगस्त के मंत्रिमंडल के फैसले पर पुनर्विचार करें।
इस दौरान ओमप्रकाश राठौड़, राजकुमार सैन, जितेंद्र मोहन मीना, अशोक सैनी, भावेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, राहुल कुमार, कृष्णकांत मीना, सुरेंद्र कसाना, नीरसिंह गुर्जर, मनोज गुर्जर, राधेश्याम बैरवा, राजेश सैनी, राजेश चौहान, शशि कुमार जाटव, कमलेश शर्मा, लक्ष्मण सैनी, राजेश अवाना, योगेंद्र गुर्जर एवं अन्य विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments