☜ Click Here to Star Rating


केन्द्र सरकार ने जीएसटी में राहत देने के बाद जयपुर डेयरी के घी, पनीर, बटर और टेट्रा पैक दूध की कीमत कम हो सकती है। सरस का घी 37 से 38 रुपए लीटर तक सस्ता मिल सकता है।

.

दरअसल, केन्द्र सरकार ने दुग्ध उत्पादों पर लगने वाली जीएसटी की दरों को 12 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। वहीं, जहां 5 फीसदी जीएसटी लग रही है, उनको शून्य कर दिया है। जयपुर में ज्यादातर लोग जयपुर डेयरी के दुग्ध उत्पादों का उपयोग करते है। अगर डेयरी प्रशासन केन्द्र सरकार के जीएसटी में की गई कटौती को लागू करता है तो आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

ये हो सकती हैं नई कीमतें

प्रोडक्टअभी कीमतनई संभावित कीमत
पनीर (200 ग्राम)77 रुपए73 या 74 रुपए
पनीर (1 किलो)380 रुपए362 रुपए
घी सामान्य (एक लीटर)588 रुपए551 रुपए
गाय का घी (एक लीटर)608 रुपए570 रुपए
सरस बटर (100ML)60 रुपए56 रुपए
सरस बटर (500ML)290 रुपए272 रुपए
शक्ति टेट्रा पैक दूध (एक लीटर)74 रुपए71 रुपए
फिट एंड फाइन टेट्रा पैक दूध (एक लीटर)66 रुपए63 रुपए

जाने पनीर, घी बाजार में कितने रुपए तक ​में मिलेंगे

केन्द्र सरकार ने घी, बटर, चीज, फ्लेवर्ड मिल्क पर जीएसटी की दरों को 12 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। टेट्रा पैक दूध, पनीर पर लगने वाली 5 फीसदी जीएसटी को हटाने की घोषणा की है। इसी तरह आईसक्रीम पर 18 फीसदी की जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी कर दिया है।

नई दरों के मुताबिक सरस का 200 ग्राम का पनीर वर्तमान में बाजार में 77 रुपए का मिलता है, जो 22 सितंबर के बाद से 3.66 रुपए तक कम ​यानी करीब 73-74 रुपए में उपलब्ध हो सकता है। वहीं, 1 किलोग्राम वाले पनीर का पैकिट जो अभी 380 रुपए में मिल रहा है, वह 18 रुपए तक कम होकर 362 रुपए में मिल सकता है।

इसी तरह एक लीटर घी (सामान्य) जो वर्तमान में 588 रुपए तक मिलता है। वह 37 रुपए कम होकर 551 रुपए तक बाजार में मिल सकता है। इसी तरह गाय का घी जो अभी 608 रुपए तक मिलता है। वह 38 रुपए कम होकर 570 रुपए तक मिल सकता है।

इसके अलावा सरस बटर का 100ML का पैक जो बाजार में अभी 60 रुपए में मिलता है। वह 4 रुपए सस्ता होकर 56 रुपए तक, जबकि 500ML का पैक 290 रुपए में मिल रहा है वह 18 रुपए तक कम होकर 272 रुपए में मिल सकता है।

सरस के टेट्रा पैक दूध की कीमत भी कम हो सकती है।

सरस के टेट्रा पैक दूध की कीमत भी कम हो सकती है।

टेट्रा पैक दूध 3.52 रुपए तक हो सकता है सस्ता

जयपुर डेयरी की तरफ से वर्तमान में दो तरह के टेट्रा पैक दूध बाजार में उपलब्ध करवाए जाते है, जिसमें एक शक्ति के नाम से बिकने वाला एक लीटर का पैक 74 रुपए में बाजार में मिलता है, वह 3.52 रुपए तक सस्ता होकर 71 रुपए तक में मिल सकता है। इसी तरह फिट एंड फाइन नाम से मिलने बिकने वाला ट्रेटा पैक जो अभी 66 रुपए में मिलता है वह 63 रुपए में मिल सकता है।

जयपुर डेयरी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पूनिया ने कहा- केंद्र सरकार ने जो जीएसटी कम की है। उससे डेयरी उद्योग में बूस्ट आएगा। इससे डेरी प्रोडक्ट की क्वालिटी में सुधार आएगा और आम पब्लिक को भी इसका लाभ मिलेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading