पाली जिले के सांडेराव में मोबाइल शॉप में चोरी करते सीसीटीवी फुटेज में नजर आते हुए संदिग्ध चोर।
पाली जिले के सांडेराव में एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़ चोर मोबाइल, टेबलेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। Cctv फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए। जिसकी मदद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पाली जिले के सांडेराव बस स्टैंड पर रामदेव मंदिर के सामने स्थित एक मोबाइल की दुकान का मंगलवार अल सुबह चोरों ने ताले तोड़े। चोर यहां से मोबाइल, टेबलेट चुरा कर ले गए। घटना की सूचना पर साण्डेराव पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में स्थिती से अवगत होकर दुकान में लगें सीसीटीवी फुटेज दो–तीन संदिग्ध चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आए।
जीतू मोबाइल सौंप के अशोक मालवीय ने पुलिस को बताया कि वह हमेशा की तरह सोमवार रात 9 बजे अपनी दुकान बंद कर गया था। रिपेयरिंग के लिए आए ग्राहकों के फोन, टेबलेट व कुछ अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

सांडेराव स्थित मोबाइल शॉप जिसमें चोरी हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments