☜ Click Here to Star Rating



दौसा एडीएम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट पाए जाने पर कई फर्मों पर जुर्माना किया है।

दौसा जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामस्वरूप चौहान ने अलग-अलग फर्मों पर 29 लाख 57 हजार का जुर्माना लगाया है। यहां खाद्य विभाग द्वारा जनवरी 2025 से अब तक 212 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 46 सैंपल अमानक पाए गए। इनमें से

.

सर्वाधिक जुर्माना दौसा की ही जीआर एण्ड कंपनी पर 5 लाख रुपए का लगाया गया है, जिसका धनिया पाउडर अमानक पाया गया। इसके साथ ही भाण्डारेज की प्रसिद्ध आचार फर्म पर 3 लाख, सिकंदरा के ओमेक्स और बिलसारी ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड पर 3 लाख, बालाहेडी की एक फर्म पर 2 लाख और गीजगढ के चाय ब्रांड पर एक लाख का जुर्माना किया है।

इन फर्मों पर लगा भारी भरकम जुर्माना

  • जीआर एंड कंपनी दौसा का धनिया पाउडर अमानक पाए जाने पर 5 लाख
  • आशापुरा मल्टी पर्पल वेंच्योर मोतीपुरा सिकंदरा से खाद्य पदार्थ पैकेज ड्रिंकिंग वाटर ओमेक्स ब्रांड, मिस ब्रांड एवं कान्ट्रावेन पाए जाने पर 3 लाख
  • आशापुरा मल्टी पर्पल वेंच्योर मोतीपुरा सिकंदरा पैकेज ड्रिंकिंग वाटर बिलसारी मिस ब्रांड पाए जाने पर 3 लाख
  • शीतल गंगा आचार भंडार भांडारेज का कैर आचार मिस ब्रांड पाए जाने पर 3 लाख
  • कान्हा ट्रेडर्स सिकंदरा पर सोन पपड़ी बिकाजी मिस ब्रांड पाए जाने पर 3 लाख
  • अनूप मेडिकल्स होलेश्वर महादेव गली बड़ियाल रोड से प्रोपराइटरी फूड मूल्टी केच मिस ब्रांड पाए जाने पर 3 लाख
  • महेश प्रोविजन स्टोर गुढ़ा रोड बांदीकुई से घी अमूल अमानक पाए जाने पर 3 लाख
  • एसएस एंटरप्राइजेज चौबे ढाणी संवास फ्रुट ड्रिंक माजा ब्रांड मिस ब्रांड पाए जाने पर 2 लाख
  • मोदी किराना स्टोर बालाहेड़ी से सरसों का तेल कांट्रावेन पाए जाने पर 2 लाख
  • दीपक जनरल स्टोर गीजगढ़ चाय हिंद ब्रांड अमानक पाए जाने पर 1 लाख

किस पर कितना जुर्माना लगाया

  • श्रीहरि ट्रेडिंग कंपनी मेहंदीपुर बालाजी से देशी घी श्रीश्री तत्व ब्रांड अमानक पाए जाने पर 22 हजार
  • एस खंडेलवाल एंड कंपनी दौसा से खाद्य पदार्थ बिरयानी चाट मसाला शान जयपुर ब्रांड कांट्रावेन पाए जाने पर 20 हजार
  • विजय कुमार दिनेश कुमार मानगंज दौसा से आयोडाइज्ड टेस्टी ब्रांड साल्ट पोली पैक अमानक पाए जाने पर 20 हजार का जुर्माना लगाया।
  • बालाजी ऑयल मील गीजगढ़ से सरसों का तेल अमानक पाए जाने पर 7 हजार
  • न्यू पाराशरजी ट्रेडर्स बापी मिर्च पाउडर खुला कान्ट्रावेन पाए जाने पर 3 हजार
  • अग्रवाल मिष्ठान भंडार एवं किराना स्टोर मेहंदीपुर बालाजी से मिर्च पाउडर खुला कान्ट्रावेन पाए जाने पर 5 हजार
  • अग्रवाल मिष्ठान भंडार एवं किराना स्टोर मेहंदीपुर बालाजी से आयोडाइज्ड नमक गोयल ब्रांड अमानक पाए जाने पर 10 हजार
  • शाही केक सेंटर महवा से पनीर खुला अमानक पाए जाने पर 5 हजार
  • बालाजी डेयरी बड़ियाल रोड बांदीकुई से घी खुला अमानक पाए जाने पर 15 हजार
  • मित्तल ट्रेडर्स बालाजी मोड़ सिकराय से धनिया पाउडर तापडिया ब्रांड अमानक पाए जाने पर 10 हजार
  • बजरंग डेयरी सिकराय से पनीर खुला अमानक पाए जाने पर 15 हजार
  • मुकेश किराना स्टोर नंदेरा तिराहा बांदीकुई से घी जय कृष्णा मिस ब्रांड पाए जाने पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है।

यह भी अमानक पाए गए सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि सुमन आईस्क्रीम दौसा से आईस्क्रीम, मुकेश ज्यूस सेंटर एवं मिष्ठान भंडार नांगल राजावतान से मोतीचूर का लड्डू, राजकुमार किराना जनरल स्टोर छारेड़ा से कोमल नमकीन, राज एंड कंपनी सोमनाथ चौराहा दौसा से घी रघुश्री का नमूना अमानक पाया गया है। जिनके चालान न्यायालय में पेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वालों के नाम विभाग सार्वजनिक कर रहा है। ताकि आमजन जागरुक हो सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading